फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Chitravada took up the task of preserving the bovines

आदर्श ग्राम तीतरवाड़ा ग्रुप ने गोवंशों की सेवा का उठाया बीड़ा

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Chitravada took up the task of preserving the bovines
तितरवाड़ा के ग्रामीणों ने उठाया गोवंशों की संरक्षण का बीड़ा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। तितरवाड़ा के ग्रामीणों ने गोवंशों की संरक्षण का बीड़ा उठाया है। आदर्श ग्राम तितरवाड़ा ग्रुप ने गांव के जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन में करीब 40 गोवंशों को रखा है।

पिछले दिनों तितरवाड़ा, झाड़खेड़ी और सहपत में ठंड के कारण कई गोवंश की मौत हो गई थी। आदर्श ग्राम तितरवाड़ा ग्रुप के सदस्यों और ग्राम प्रधान ने गोवंशों की रक्षा और सेवा करने का मन बनाया। ग्रामीणों ने सहपत रोड पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन में अस्थायी गोशाला बनाते हुए उसमें करीब 40 लावारिस गोवंशों को रख लिया है। तितरवाड़ा के ग्राम प्रधान संदीप व आदर्श ग्राम तितरवाड़ा ग्रुप के सदस्य राजेंद्र कुमार फौजी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लावारिस गोवंश भूख और ठंड के कारण इधर-उधर भटक रहे थे। करीब 40 लावारिस गोवंशों को अस्थायी रूप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बंद पड़े भवन में रखा गया है। ग्रुप के सदस्य व ग्राम प्रधान गोवंशों के चारे पानी का खर्च स्वयं उठा रहे हैं। इस कार्य में प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सतीश पहलवान, बिटटू, अजीत सिह, अंकुर शर्मा, अनिल शर्मा, विक्की कुमार, पंकज कुमार, मोनू, भोला, राजू, संजय कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप आदि आदर्श ग्राम तितरवाड़ा ग्रुप के सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं। इन युवकों के इस प्रयास की पूरे गांव में सराहना हो रही है। ग्रामीण भी इसकी मदद को आगे आने लगे हैं। आसपास के गांवों में भी यदि आवारा गोवंश के लिए लोग इसी तरह आगे आएं तो इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed