फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Chausana surrounded CIA team of Haryana

UP: ग्रामीणों ने हरियाणा की सीआईए टीम को घेरा, आरोपी को छुड़ाकर चौकी पर हंगामा, ये है मामला

Wed, 27 Jul 2022 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 02:44 AM IST
सार

मेडिकल स्टोर संचालक ने कार्रवाई का विरोध किया और साबित करने की बात कही। सीआईए टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Villagers of Chausana surrounded CIA team of Haryana
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हरियाणा सीआईए टीम ने नशीली गोली बेचने का आरोप लगाते हुए संचालक को हिरासत में लिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने सीआईए टीम का विरोध करते हुए घेर लिया और हिरासत में लिए गए मेडिकल स्टोर मालिक को छुड़ा लिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीआईए टीम व मेडिकल संचालक को चौकी ले आई। सोमवार देर रात तक ग्रामीण सीआईए टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन


चौसाना के मुख्य बाजार में मदरसे के निकट एक मेडिकल स्टोर पर हरियाणा की सीआईए टीम ने नशीली गोली बेचने का आरोप लगाते हुए छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक ने कार्रवाई का विरोध किया और साबित करने की बात कही। सीआईए टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने विरोध किया और घेराव करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


वहीं मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीआईए टीम व मेडिकल स्टोर संचालक को चौकी लाया गया। बाद में ग्रामीण भी चौकी पहुंचकर हंगामा कर सीआईए टीम पर लूट व मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने ग्रामीणों को उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सोमवार देर रात दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस ने भेज दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हरियाणा की सीआईए टीम ने कार्रवाई से पहले सूचना नहीं दी थी। इस मामले में क्या किया जा सकता है, इस पर उच्च अधिकारियों से सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

पहले भी इस तरह की कार्रवाई का ग्रामीण कर चुके हैं विरोध
यमुना खादर क्षेत्र में यह पहला मौका नहीं है जब ग्रामीणों ने इस तरह की कार्रवाई और किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लेने के मामले में हरियाणा की सीआईए का विरोध करते हुए घेराव किया। लंबे समय से सीआईए टीम पर तरह-तरह के आरोप लगते आए हैं। हर बार मजबूर होकर ग्रामीणों को सीआईए का घेराव करना पड़ता है। कुछ लोग बताते हैं कि एक समय था जब हरियाणा की सीआईए टीम साइकिल चोरी में लोगों को जबरन उठाती थी। अब नशीले पदार्थों के मामले में लोगों को तंग करने लगी। वर्ष 2014 में हरियाणा की सीआईए टीम को भड़ी क्षेत्र में बंधक बना लिया गया था। जिसके बाद तत्कालीन एसएचओ बीपी सिंह यादव ने मौके पर जाकर हालात को काबू में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed