{"_id":"63597d87c7d6c2193223a302","slug":"villagers-did-panchayat-after-the-fork-of-wool-sugar-mill-was-established-shamli-news-mrt6110568150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन चीनी मिल का कांटा स्थापित होने पर ग्रामीणों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन चीनी मिल का कांटा स्थापित होने पर ग्रामीणों ने की पंचायत
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के दरगाहपुर गांव में पंचायत करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
ऊन चीनी मिल का कांटा स्थापित होने पर ग्रामीणों ने की पंचायत
शामली, ऊन। गांव दरगाहपुर में ऊन चीनी मिल के कांटे लगाने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को इस संबंध में ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें ऊन चीनी मिल को गन्ना न देने की घोषणा की गई। सोमवार को डीएम से शिकायत कर ऊन समिति के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
गांव दरगाह पुर के किसान ऊन चीनी मिल को गन्ना न देने पर अडिग हैं। किसानों ने एजीएम की बैठक में सहारनपुर की शेरमऊ चीनी मिल को गन्ना देने का प्रस्ताव ऊन गन्ना समिति के सचिव को दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने प्रस्ताव में हेराफेरी कर फर्जी हस्ताक्षर करवाकर प्रस्ताव भेजा है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया था। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे, फिर भी गांव में ऊन चीनी मिल का कांटा लगा दिया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में पंचायत में सर्वसम्मति से ऊन चीनी मिल को गन्ना न देने की घोषणा की।
सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर से शेरमऊ या समय पर भुगतान करने वाली अन्य किसी मिल का कांटा लगाने की मांग की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो डीएम कार्यालय पर ही गन्ना डाला जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता हरबीर शर्मा ने की तथा संचालन शांता प्रधान ने किया। पंचायत में ओमकार, अनिल शर्मा, श्रवण शर्मा, राजकुमार शर्मा, रोहताश कश्यप, ओम वीर कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, मनोज कोरी, शिवम चौधरी, दर्शन चौधरी, महिपाल आदि मौजूद रहे।