फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers demonstrated by stopping the train at Khandravali railway station

Shamli News: खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2023 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by stopping the train at Khandravali railway station
- पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर रोकने की मांग, रेलवे प्रबंधक के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर कई गांव के ग्रामीणों ने सांकेतिक रूप से ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर रोकने की को लेकर रेलवे प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान के साथ खंद्रावली, मीमला, जसाला, ब्रह्मखेड़ा सहित अन्य गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दिल्ली-सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14305 व 14306 को स्टेशन पर रुकवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में खंद्रावली स्टेशन पर हरिद्वार वाया शामली, दिल्ली सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पहले यहां रुकती थी। जिसका कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीण लाभ भी उठा रहे थे। लेकिन दिल्ली सहारनपुर ट्रेन के स्टॉपेज को खंद्रावली स्टेशन से खत्म कर दिए जाने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेन को रोककर उसके आगे खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए रेलवे प्रबंधक को ग्रामीणों की मांग को पूरा किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को रेलवे प्रबंधक के नाम लिखित ज्ञापन देकर उनकी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रेलवे के विरुद्ध प्रदर्शन कर अभी सांकेतिक रूप में रेल रोककर चेताया है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ग्रामीण व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed