{"_id":"67a1157ffae115236a0a5a3c","slug":"villagers-demonstrated-at-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-sal1002-136343-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गांव बलवा के ग्रामीण। संवाद
शामली। बलवा के ग्रामीणों ने गांव के दो लोगों पर बेवजह परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को गांव बलवा के कासिम, अहसान, शफी, समातुल्ला, मोबीन, अनवर आदि ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे गांव में चारागाह की भूमि पर करीब 50 साल से रह रहे हैं। करीब एक हजार पुराने मकानों में करीब चार हजार लोग रहते हैं।
सभी लोग मेहनत मजदूरी करने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के दो लोग उन्हें परेशान करते है और पैसों की वसूली करते हैं।
पैसे न देने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने और गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 30 जनवरी को जांच कमेटी नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गांव में गई थी और जांच में कोई नया निर्माण होना नहीं पाया गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।