फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers create ruckus against overloaded vehicles

Shamli News: ओवरलोड वाहनों के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 31 Aug 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus against overloaded vehicles
शामली। मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित केरटू के पास जैनपुर तथा केरटू के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों को लेकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि ओवरलोड रेत के वाहनों से सड़क टूटने का खतरा है। सड़क काफी प्रयासों से 20 वर्ष के बाद जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बनाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रेत खनन ठेकेदार ने 50 हजार घन मीटर क्षमता से अधिक करीब तीन लाख घन मीटर रेत खनन का स्टॉक किया हुआ है। जिसके बारे में आलाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। जैनपुर के पूर्व प्रधान राजू ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क टूटने के कगार पर पहुंच गई है। कहा कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में भूरा प्रधान केरटू, राफा प्रधान तिसंग, गोपाल चौहान, विपिन शर्मा, ऋषिपाल प्रधान, सोनू कुमार, मोनू आदि शामिल रहे। एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार रोबिन कुमार का कहना है कि स्टॉक से गाड़ियों को निकलने में कोई सड़क नहीं टूट रही है और न ही हम ओवरलोड भर रहे हैं। हंगामा करने वाले लोग अपनी गाड़ियां फ्री भरवाना चाहते हैं, इसीलिए यह हंगामा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed