{"_id":"679d16e0299e8e68a80f8eaa","slug":"villagers-blocked-the-road-demanding-recovery-of-missing-student-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136199-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लापता छात्र की बरामदगी की मांग, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लापता छात्र की बरामदगी की मांग, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम
Sat, 01 Feb 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली में भैंसवाल मार्ग पर नवीन मंडी के सामने जाम के दौरान लगी भीड । संवाद
- फोटो : पुल के ऊपर से गुजरता बाइक सवार।
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी संदिग्ध हालात में लापता हुए कक्षा 11 के छात्र कमल का 24 घंटे बाद भी सुराग न लगने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नई मंडी के निकट भैंसवाल मार्ग मार्ग जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। पलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में छात्र के दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गांव मुंडेट कलां निवासी धर्मेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र कमल श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में कक्षा 11 में पढ़ता है। धर्मेंद्र ने बताया कि कमल बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर से साईकिल पर गया था। वह घर पर किसी काम से जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी आसपास तलाश की। उसके दोस्तों, परिचितों व रिश्तेदारों से जानकारी ली, लेकिन उसके बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को तलाश के दौरान छात्र की साईकिल गांव के नजदीक स्कूल के बराबर में नाले के निकट लावारिस हालत में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने रात में आदर्श मंडी थाना पुलिस को छात्र के लापता होने की सूचना देते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे परिजन, महिलाओं व ग्रामीणों के साथ इकट्ठे होकर नई मंडी के निकट भैंसवाल मार्ग पर पहुंचे और जाम लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने और छात्र की सकुशल बरामदगी होने तक जाम रखने की चेतावनी दी। इस दौरान परिजनों की पुलिस की नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता कर छात्र को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
छात्र का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने से परिजन चिंतित
शामली। परिजनों ने बताया कि छात्र के पास मोबाइल फोन है, लेकिन जब से वह लापता हुआ है, तब से वह स्विच ऑफ आ रहा है। मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आने से परिजन चिंतित है। उधर, पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश में जुटी है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि छात्र की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।