फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Village adopts private doctor: cabinet minister

गांव गोद ले निजी चिकित्सक: कैबिनेट मंत्री

Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Village adopts private doctor: cabinet minister
शामली कैराना रोड पर आयोजित आई एम ए के कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
एक -एक गांव गोद ले निजी चिकित्सक: कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

शामली। इंडियन मेेडिकल एसोसिएशन ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसमें बोलते हुए राणा ने निजी चिकित्सकों से एक-एक गांव गोद लेकर ग्रामीणों की मदद करने की अपील की। बुधवार देर रात शहर के एक रेस्तरों में आयोजित समारोह में शहर के चिकित्सकों ने सुरेश राणा के कैबनेट मंत्री बनने पर सम्मानित किया। डीएम अखिलेश सिंह, एसपी अजय कुमार का भी सम्मान किया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने चिकित्सकों से कहा कि चिकित्सा उसका पेशा और सेवा दोनों है। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सक एक -एक गांव को गोद लें और वहां चिकित्सा के साथ जरुरतमंद ग्रामीणों की ओर भी मदद करें। ये बहुत पुर्ण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों के हित और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगी। चिकित्सकों ने भी मंत्री से कहा कि कुछ लोग बेवजह लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में हंगामे तोड़फोड़ करते हैं, और दबाव के चलते कार्रवाई कर दी जाती है जिससे चिकित्सक खुद को असुरिक्षत समझते हैं, बिना तकनीकी पहलू समझे कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि निजी चिकित्सकों की यदि कोई दिक्कत है तो उनसे मिले समाधान किया जाएगा। एसपी अजय कुमार ने कहा कि चिकित्सकों के यहां यदि कोई अभद्रता या तोड़फोड़ करता है तो पुलिस को सूचना दें तुरंत पुलिस पहुंचेगी। सीएमओ संजय भटनागर ने कहा कि गलत ढंग से प्रेक्टिस करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा। समारोह में आईएमए के अध्यक्ष डॉ.पंकज गर्ग, सचिव शेखर गुप्ता, रविंद्र तोमर, प्रदीप तोमर, वेदभानू मलिक आदि चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed