फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vighnaharta goes door to door with drums

ढोल नगाड़ों के साथ घर-घर विराजे विघ्नहर्ता

Sat, 11 Sep 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta goes door to door with drums
शामली आठठे वाला मन्दिर में गणेश मोहत्सव के दोरान सजा श्री गणेश जी महाराज का दरबार - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिलेभर में लोगों ने मंदिरों ने बड़ी संख्या में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। ढोल नगाड़ों के साथ घरों में विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता की मूर्तियां स्थापित की गईं। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर बड़े आयोजन नहीं हुए। कई जगह लोगों ने भंडारे लगाकर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

श्री मंदिर हनुमान टीला प्रांगण में भगवान गणेश का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गर्ग, विजय गर्ग, आनंद विजय सिनेमा वाले सपरिवार मुख्य यजमान रहे। पंडित विनीत शर्मा, पंडित मोहित, पंडित वीरेंद्र ओझा, पंडित रजनीश, पंडित रामकुमार ने पूजा-अर्चना कराई। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा हनुमान धाम रामलीला के 52वें महोत्सव के ध्वजारोहण के साथ सांकेतिक रूप से मंदिर प्रांगण में निकाली गई। रामलीला का ध्वज रंगमंच पर स्थापित किया गया। मंदिर समिति के सचिव राजकुमार मित्तल ने बताया कि इस बार 52वें रामलीला महोत्सव का आयोजन वर्चुअल किया जाएगा। इसे मंदिर समिति के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बताया कि मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक मंदिर समिति के सभी कार्यक्रम व महोत्सव सांकेतिक रूप से किए जाएंगे। मौके पर निशा गर्ग, ज्योति द्विवेदी, प्रिंसी गर्ग, जोगेंद्र पाल सेठी, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, शरद द्विवेदी, उत्तम नामदेव, पंडित दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, लाल सिंह लचक, राकेश आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना के मोहल्ला गुंबद स्थित संतोषी माता मंदिर में सुबह करीब नौ बजे श्रीगणपति सेवा समिति व श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। पंडित दिवाकर प्रसाद ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान शासन की ओर से जारी कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। सभासद शगुन मित्तल की देखरेख में मंदिर के आसपास नगर पालिका की ओर से विशेष साफ-सफाई कराई गई। मौके पर सुशील हलवाई, अनिल गोयल, सोनू नेता, विकास मौजूद रहे।
मंदिर भूमिया खेड़ा में भंडारे का आयोजन
झिंझाना। कस्बे के मंदिर भूमिया खेड़ा में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के अलावा देहात के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य बस स्टैंड पर स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर राहुल गोयल, रवि शर्मा, शोभाराम, राजकुमार, सीताराम, राजपाल सिंह के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद

धूमधाम से की गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना
शामली। पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में धूमधाम के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। अशोक कुमार ठकराल ने बताया कि मंदिर में 19 सितंबर तक रोजाना रात 9 बजे से 10 बजे तक कीर्तन होगा। इस मौके पर राधेश्याम भारती, सुभाष चुघ, गोविंद भारती, हंसराज, परमजीत, यशपाल ठकराल, सागर अरोरा, सेवाराम मौजूद रहे। संवाद

शामली आठठे वाला मन्दिर में गणेश मोहत्सव के दोरान   पूजन करते श्रद्वांलू

शामली आठठे वाला मन्दिर में गणेश मोहत्सव के दोरान पूजन करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

शामली रधुनाथ मन्दिर में श्री गणेश जी महाराजा की माल्यापर्ण करते श्रद्वांलू

शामली रधुनाथ मन्दिर में श्री गणेश जी महाराजा की माल्यापर्ण करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर  श्री  गणेश मोहत्सव के दोरान   पूजन करते श्रद्वांलू

शामली हनुमान धाम पर श्री गणेश मोहत्सव के दोरान पूजन करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed