{"_id":"6285418cf0513c442968869d","slug":"video-of-youths-beating-with-sticks-after-getting-off-the-bus-goes-viral-shamli-news-mrt589168631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतारकर युवकों को लाठी डंडों से पीटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतारकर युवकों को लाठी डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली। बस से उतारकर दो युवकों पर लाठी डंडों से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लखनऊ तक मामला पहुंचने पर जिले के कई थानों की पुलिस जांच में जुट गई। जांच में यह घटना 40 दिन पहले की होनी पाई गई। बाबरी थाने पर छह युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में छह सात युवक एक प्राइवेट बस से दो युवकों को उतारकर लाठी, डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शासन तक पहुंचा तो पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस को वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जांच की गई तो मामला शामली-भौराकलां मार्ग पर बाबरी क्षेत्र के गांव आदमपुर के निकट का पाया गया। इसके बाद बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव भौराकलां निवासी शुुुभम की तरफ से आर्यन, रोहन, तरुण, अनीस, भूरा, अंकुश निवासी गांव कुड़ाना थाना शहर कोतवाली के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना नौ अप्रैल को हुई थी। शुभम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शामली में कोचिंग करने के बाद बस से अपने गांव जा रहा था। पूर्व में किसी बात को लेकर हुए विवाद में आर्यन ने अपनी साथियों के साथ मिलकर उसे व उसके साथी को बस से उतारकर उन पर लाठी डंडों से हमला किया। उस समय उसकी सूचना थाना भौराकलां पर दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।