{"_id":"63596ed00da3437f9e026c26","slug":"video-of-young-man-with-knife-in-hand-goes-viral-shamli-news-mrt61097968","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में चाकू लेकर युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में चाकू लेकर युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
हाथ में चाकू लिये युवक का वीडियो वायरल
शामली, जलालाबाद। एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थानाभवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक हाथ में चाकू लेकर पड़ोसी को मारने की धमकी दे रहा है।
जानकारी के अनुसार हाथ में चाकू लेकर एक युवक अपने पड़ोसी सोनू निवासी मोहल्ला मोहम्मदीगंज के घर के बाहर हाथ में चाकू लेकर पड़ोसी को जान से मारने धमकी दे रहा है एवं गाली गलौज कर रहा है। आरोप है कि पहले आरोपी युवक ने पड़ोसी के घर का लाठियों से दरवाजा तोड़ दिया और उसके बाद पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमले का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि लोगों ने जब आरोपी को समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने गली में खड़े होकर हंगामा किया। पड़ोसी डर से घर के बाहर नहीं निकला। पड़ोसी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया।