फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of two security personnel who went to Rajasthan with a businessman without permission went viral, SP removed them

Shamli News: बिना अनुमति व्यापारी के साथ राजस्थान घूमने गए दो सुरक्षाकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने हटाया

Sun, 22 Jun 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Video of two security personnel who went to Rajasthan with a businessman without permission went viral, SP removed them
शामली। शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों का बिना अनुमति राजस्थान में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी की सुरक्षा से हटा दिया है। साथ ही एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल और सुमित बंसल की फव्वारा चौक पर दुकान हैं। पिछले महीने 13 मई की सुबह सुमित ने जब दुकान खोली तो 20 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी पड़ी मिली थी। चार दिन बाद फिर से दुकान में रंगदारी की चिट्ठी मिली थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में दीपक बंसल को दो सशस्त्र पुलिसकर्मी सागर व कंवरपाल को तैनात किया गया था। एक सप्ताह बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रंगदारी मांगने के आरोप में थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर महताब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले दीपक बंसल राजस्थान के जोधपुर में गए थे। उनके साथ दोनों पुलिसकर्मी भी वर्दी में गए थे। व्यापारी के साथ पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लिखा है खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद जयपुर रवाना, 20 जून शाम चार बजे जोधपुर।
यह वीडियो वायरल होने पर एसपी ने वीडियो वायरल होने पर एसपी रामसेवक गौतम ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापारी की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जिला व प्रदेश से बाहर जाने पर अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने कोई अनुमति नहीं ली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed