फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of lekhpal taking bribe goes viral

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Video of lekhpal taking bribe goes viral
थानाभवन। नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित किसान ने डेढ़ साल से मुआवजे में रोड़ा अटकाने को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के अंबेहटा याकूबपुर निवासी किसान यशपाल की टोल प्लाजा के लिए भूमि अधिग्रहीत की गई है। किसान ने बताया कि उन्होंने लगभग साढ़े चार बीघा जमीन दभेड़ी निवासी सूबे सिंह से खरीदी थी। आरोप है कि लेखपाल ने उनकी खरीदी गई जमीन की खतौनी में सूबे सिंह के पुत्रों का नाम चढ़ा दिया। इससे मुआवजा मिलने में रुकावट पैदा हो गई। तब से दो लेखपालों का तबादला हो गया। अब हलका इंचार्ज लेखपाल नफीस ने उनसे मुआवजा दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की। बुधवार को हलका लेखपाल नफीस का कुछ रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed