फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of dead cow lying on dumping ground goes viral

डंपिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश पड़े होने का वीडियो वायरल

Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Video of dead cow lying on dumping ground goes viral
डंपिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश पड़े होने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

एडीएम ने पालिका के ईओ से मांगी रिपोर्ट, तीन दिन पुराना बताया वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कई मृत गोवंश के पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पालिका प्रशासन में हलचल मच गई। एडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो को तीन दिन पुराना बताते हुए उसी दिन मृत गोवंशों को गड्ढ़े मेें दबाया जाना बताया है।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को वीडियो वायरल हुआ। जिसमें भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कई मृत गोवंश खुले में पड़े हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। एडीएम संतोष सिंह ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह से रिपोर्ट मांगी। बताया कि किसी व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी भेज दी थी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पालिका के ईओ के अनुसार वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। रात में कोई मृत गोवंश को डंपिंग ग्राउंड के समीप डाल गया था। इसकी जानकारी मिलते ही उसी दिन पालिकाकर्मियों ने डंपिंग ग्राउंड के बराबर में मृत पशुओं के दबाने वाले स्थान पर दबा दिया था। एडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed