फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of charging high ration rates goes viral

राशन के अधिक दाम वसूलने की वीडियो वायरल

Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Video of charging high ration rates goes viral
राशन के अधिक दाम वसूलने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव में डीलर द्वारा लोगों से राशन के अधिक दाम वसूलने की वीडियो वायरल हुई है। जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक युवक राशन खरीदने के लिए सरकारी गल्ले की दुकान पर पहुंचा था। जहां उसके राशन के सरकारी दाम 48 रुपये हुए। जबकि डीलर ने उससे उक्त राशन के 60 रुपये वसूले। विरोध किया तो डीलर ने कहा कि गांव के अन्य लोग भी इसी दर पर राशन ले रहे हैं। साथ ही वीडियो में डीलर का पुत्र राशन के अधिक पैसे लेने की बात भी कबूल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभी विभागीय जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed