फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of BSP candidate threatening voters in the meeting goes viral

Shamli News: बसपा प्रत्याशी की सभा में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल

Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Video of BSP candidate threatening voters in the meeting goes viral
शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी की सभा में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड में बृहस्पतिवार को हुई सभा का बताया गया है। उधर, बसपा प्रत्याशी के खिलाफ थानाभवन थाने पर हींड में बिना अनुमति के ढोल के साथ जुलूस निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा की सभा के दौरान एक व्यक्ति अनुसूचित जाति के मतदाताओं को धमका रहा है। इस वीडियो में उसे कुछ लोग धमकाने वाले व्यक्ति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुक रहा है। इस सभा में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव हींड में बृहस्पतिवार को बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा के समर्थकों के साथ ढोल बजाकर जुलूस निकालने की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने जुलूस निकालने संबंधी अनुमति मांगी तो वे अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की धारा में मामला दर्ज किया है। थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी की सभा में मतदाताओं को धमकाने का वीडियाो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed