फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Victim will get justice on priority basis

-प्राथमिकता के आधार पर पीड़िता को दिलाया जाएगा न्याय-

Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Victim will get justice on priority basis
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी - फोटो : SHAMLI
प्राथमिकता के आधार पर पीड़िता को मिलेगा न्याय
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की करीब तीन घंटे तक जन सुनवाई की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न की शिकार महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते न्याय दिलाया जाएगा। न्याय दिलाने में कोताही बरतने वालों अफसरों को दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जन सुनवाई की। कुल 17 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों की सुनवाई करते ही शीघ्र निस्तारण करने की कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। न्याय दिलाने में कोताही बरतने वाली अफसरों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा की गई, जिसमें 114 बच्चों में से लावारिस पांच बच्चों और उनके परिजनों से बात करके योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 शिकायत में एक शिकायत सीओ सिटी प्रदीप कुमार, एक शिकायत कैराना सीओ जितेंद्र कुमार, एक शिकायत सीओ थानाभवन मनीष सक्सेना , एक शिकायत तहसीलदार ऊन अजय कुमार शर्मा, पांच शिकायतें महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, एक शिकायत कैैैैैराना प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर सात शिकायतें निस्तारित कराने को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला सदस्य राखी त्यागी ने बताया कि कोरोना के दौरान ऐसे माता पिता की मृत्यु वाले बच्चों की परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, 181 वन हेल्प सेंटर प्रभारी गजला त्यागी मौजूद रहीं। इसके बाद, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने शामली कोतवाली में महिला थाने का निरीक्षण किया। वहां पर सुनवाई रजिस्टर मंगवाकर शिकायतों को देखा। सुनवाई में चार शिकायतों के निस्तारण की पुष्टि हुई।

शामली में पांच माह बाद हुई जनसुनवाई
शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियवंदा तोमर के त्यागपत्र दिए जाने के बाद शामली में पंचायत चुनाव और कोरोना काल की दूसरी लहर के पांच माह के बाद बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई दरबार लगाया। राखी ने बताया कि अब जनसुनवाई नियमित जारी रहेगी। महिला उत्पीड़न की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed