फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Veterinary department team will go door to door and apply vaccine

पशु चिकित्सा विभाग की टीम घर- घर जाकर स्वस्थ पशु को लगाएगी वैक्सीन

Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Veterinary department team will go door to door and apply vaccine
- 50 हजार वैक्सीन मिली लंपी महामारी रोकथाम के लिए
विज्ञापन

- 15 टीम गठित की गई जिले में पशु चिकित्सा विभाग की
- 500 मीटर दूरी पर होगा टीकाकरण बीमार पशु से
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। लंपी महामारी से बचाव के लिए जिले में सोमवार से स्वस्थ पशुओं को टीकाकरण शुरू हो जाएगा। फिलहाल बीमार पशुओं को वैक्सीन नहीं दी जाएगी। टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग की 15 टीम घर-घर जाकर स्वास्थ पशुओं का टीकाकरण करेंगी। गाइडलाइन के मुताबिक बीमार पशुओं से 500 मीटर की दूरी पर स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक टीम में पांच- छह कर्मचारी रहेंगे।
लंपी महामारी से बचाव के लिए हैदराबाद की दो कंपनी से आठ लाख वैक्सीन दिल्ली और लखनऊ में पशु चिकित्सा विभाग को प्राप्त हो गई थी। शामली जिले के हिस्से में 50 हजार वैक्सीन पशुओं के टीकाकरण के लिए आई हैं। रविवार को पूरे दिन पशु चिकित्सा विभाग ने लंपी महामारी के रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लंपी महामारी से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण करने के लिए 15 टीमे गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में विभाग के पांच-छह कर्मचारी शामिल रहेंगे। सबसे पहले स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार से पशुपालकों के घर-घर जाकर स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। बीमार गोवंश पशुओं से 500 मीटर की दूरी पर स्वस्थ पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर तीन टीम टीकाकरण का कार्य करेगी।
विज्ञापन

113 गांवों में 737 पशु हुए बीमारी से ग्रसित
जिले के कुल 230 गांवों में से 113 गांवों में 737 पशु लंपी महामारी से बीमार हैं। 440 बीमार पशुओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा है। एक दिन में 15 गांव में स्वस्थ पशुओं में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। पिछले 15 दिन में लंपी महामारी की चपेट में आए 4 गोवंश की मौत हो चुकी है। जिले में एक माह तक टीकाकरण अभियान निशुल्क चलाया जाएगा। बीमार पशुओं को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed