{"_id":"689a33160915c9c04b086cf7","slug":"verification-of-voter-list-will-be-done-from-house-to-house-from-august-19-shamli-news-c-26-1-smrt1047-147436-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाता सूची का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाता सूची का होगा सत्यापन
विज्ञापन
शामली। फरवरी में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में तहसीलों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजर्स की ऑनलाइन तैनाती का कार्य शुरू हो गया है। जिले में कुल 557 बीएलओ और 89 सुपरवाइजर्स नियुक्त किए जाने हैं।
अब तक 500 बीएलओ और 70 सुपरवाइजर्स की तैनाती पूरी हो चुकी है। शेष की नियुक्ति के बाद सभी को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतदाता सूची से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद 19 अगस्त से बीएलओ और सुपरवाइजर्स गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे।
एडीओ पंचायत जसवंत सिंह ने बताया कि शामली, कैराना और ऊन तहसीलों में तैनाती का काम चल रहा है। सत्यापन के दौरान पुराने रिकॉर्ड की जांच के साथ नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृतकों के नाम हटाए जाएंगे और आवश्यक संशोधन किया जाएगा।