फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles carrying essential commodities will run from 12 midnight to 4 am

रात 12 से सुबह चार बजे तक चलेंगे आवश्यक वस्तु, पासशुदा वाहन

Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying essential commodities will run from 12 midnight to 4 am
पुलिस-प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं के वाहनों का रूट किया निर्धारित
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर हल्के व भारी सभी वाहनों के संचालन पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने बुुधवार मध्य रात से दूसरे चरण का यातायात परिवर्तन प्लान लागू कर दिया है। अब कांवड़ मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों का संचालन रोक दिया है। एसएसपी अभिषेक ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पासशुदा, आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन रात 12 से सुबह चार बजे तक चल सकेंगे। इन वाहनों के लिए भी पुलिस-प्रशासन ने प्लान तैयार किया है।
मंडी परिसर में आने वाले वाहन
जनपद सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन जलालाबाद से थानाभवन, शामली मार्ग सिक्का होते हुए साईं धाम मंदिर से पहले गोहरनी मोड़, रेलवे अंडरपास होते हुए एनसीसी तिराहा से मंडी परिसर शामली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

करनाल-पानीपत-दिल्ली से आने वाले आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन पानीपत से करनाल, करनाल से बिडौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो होते हुए जलालाबाद, थानाभवन, गोहरनी मोड़, रेलवे अंडरपास होते हुए शामली मंडी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत से आने वाले आवश्यक वस्तु लदे वाहन कांधला सीमा में प्रवेश न करके एनएच-44 से होते हुए करनाल, बिडौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, जलालाबाद, थानाभवन, गोहरनी मोड़ से होकर शामली मंडी पहुंचेंगे।
शामली मंडी से जाने वाले वाहन
शामली मंडी से आवश्यक वस्तु लेकर जाने वाले वाहन जिस मार्ग से आए हैं, उससे वापस नहीं जाएंगे। शामली मंडी से वाहन गोहरनी से भैंसवाल नहर पुल से नहर पटरी होते हुए गंदेवड़ा संगम नहर पुल पहुंचेंगे। वहां से करनाल, पानीपत, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहन वाया तीतरो व गंगोह से चौसाना, बिडौली होते हुए करनाल से एनएच-44 होते हुए जाएंगे। वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन गंदेवड़ा नहर पुल से जलालाबाद, ननौता, रामपुर होते हुए सहारनपुर मार्ग पर जाएंगे।
औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में आने वाले व्यावसायिक वाहन
मेरठ, बागपत, पानीपत, करनाल, दिल्ली से औद्योगिक क्षेत्र कंडेला शामली में आने वाले वाहन एनएच-44 पानीपत-करनाल हाईवे से होते हुए बिडौली, चौसाना से करीब दो किलोमीटर पहले बल्ला माजरा से ऊन, झिंझाना से गाड़ीवाला चौराहा से शामली शहर की तरफ न जाकर जमालपुर, भूरा गांव के बाईपास मंदिर के समीप मार्ग से होकर कंडेला मार्ग होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचेंगे। ये वाहन भूरा गांव से कटकर कंडेला मार्ग की तरफ जाएंगे और कैराना-पानीपत बाईपास से होकर नहीं जाएंगे।
औद्योगिक क्षेत्र कंडेला से जाने वाले व्यावसायिक वाहन
औद्योगिक क्षेत्र कंडेला से वाहन करनाल, पानीपत, बागपत होते हुए दिल्ली जाएंगे। ये वाहन कैराना-शामली बाईपास से होते हुए भूरा चुंगी से गाड़ीवाला से झिंझाना, ऊन, चौसाना मार्ग (ऊन तिराहा) से बडौली होते हुए करनाल मार्ग से जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र कंडेला से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहन कंडेला से कैराना-शामली बाईपास होते हुए भूरा चुंगी से गाड़ीवाला, झिंझाना, ऊन, चौसाना, गंगोह, तीतरो मार्ग से गंदेवड़ा नहर पुल से जलालाबाद, ननौता होते हुए सहारनपुर मार्ग 709 बी से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed