फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vegetable seller crushed to death by truck while crossing highway in Shamli

Shamli: हाईवे पार कर रहे थे सब्जी विक्रेता प्रमोद, ट्रक ने कुचल डाला, मौके पर मौत

Wed, 06 Aug 2025 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

शामली के सिक्का गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ट्रक ने सब्जी विक्रेता प्रमोद कश्यप को कुचल दिया। वे ई-रिक्शा से हाईवे पार कर रहे थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक हिरासत में।

विज्ञापन
Vegetable seller crushed to death by truck while crossing highway in Shamli
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पार कर रहे 45 वर्षीय सब्जी विक्रेता प्रमोद कश्यप को एक ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कश्यप गांव में ही सब्जी की दुकान चलाते थे। रात करीब 10 बजे वे अपनी दुकान से ई-रिक्शा लेकर हाईवे के दूसरी तरफ स्थित अपने घेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शामली की तरफ से तेज़ रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन



टक्कर से प्रमोद कश्यप हाईवे पर गिर पड़े और ट्रक के पहियों के नीचे कुचले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, आदर्श मंडी थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हाईवे खाली कराया।

पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई बीनू कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed