{"_id":"5efe27018ebc3e42b3203e5e","slug":"vegetable-inflation-spoiled-people-s-budget-shamli-news-mrt4893225158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
शामली। डीजल, पेट्रोल की कीमतों में तेजी का असर लोगों के बजट पर पड़ने लगा है। पहली मार सब्जियों पर हुई है। आठ दिनों में ही कई सब्जियों के भाव दुगने हो गए हैं। टमाटर 60 रुपये किग्रा तक पहुंच गया है।
सब्जियों के भाव में बढ़ोत्तरी आठ दिन से होना शुरू हुई है। आठ दिन पहले टमाटर 10 रुपये किलो था । बृहस्पतिवार को ये 60 रुपये किलो बिका। अदरक का भाव तो 80 रुपये किलो से बढ़कर 160 रुपये पहुंच गया है। 250 ग्राम अदरक 50 रुपये का मिल रहा है। कुछ फलों के भाव भी बढ गए हैं। 60 रुपये किग्रा मिलने वाली लीची 100 रुपये किग्रा पहुंच गई है। लीची देहरादून की तरफ से आती है। माल भाड़ा बढ़ने की वजह से इसकी कीमतें बढ़ी हैं। सब्जी मंडी के आढ़ती प्रवीण सैनी ने बताया कि जो सब्जी बाहर से आती हैं उनका माल भाड़ा बढ़ने की वजह से भी ये महंगी हई है। अदरक, शिमला मिर्च, टमाटकर बाहर से आते हैं। संभवत: इस वजह से तेजी बनी है। लोकल सब्जी ज्यादा तेजी नहीं हैं। सब्जी मंडी में सब्जी लेने आई शहर निवासी सोनिया मित्तल, भावना ने बताया कि इस समय हर कोई परेशान हैं। काम नहीं है। मंदी का दौर है ऐसे में महंगाई बढे़गी तो लोगों पर बोझ और बढे़गा।
सब्जी 10 दिन पूर्व बृहस्पतिवार को
प्रतिकिग्रा
टमाटर 10 60
शिमला मिर्च 25 50
अरवी 30 40
भिंडी 15 30
तोरी 20 40
कददू 20 30
प्याज 15 25
गोभी 20 30
लहसुन 60 80