फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Varan Ka Varman with Kanya Poojan

कन्या पूजन के साथ व्रतों का पारायण

Mon, 26 Mar 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 26 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Varan Ka Varman with Kanya Poojan
Kanya Poojan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/जलालाबाद। रविवार को अष्टमी-नवमी एक हो जाने के साथ मां महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा एवं अनुुष्ठान के साथ नवरात्र व्रतों का पारायण हो गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराने के बाद चुनरी, फल, नकदी और बर्तन आदि उपहार देकर विदा किया।
विज्ञापन


सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी एवं करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा -शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिर में देवी मंडप में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी। सुबह से लेकर देर शाम तक मां दुर्गा के घरों और मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। श्री दुर्गा चालीसा के बाद व्रतों का परायण किया गया। पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में मेले के आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उधर, चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर जलालाबाद के प्रसिद्ध सिद्वपीठ दुर्गा देवी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन को सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। प्रबंध समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। उधर, रामनवमी पर्व श्रद्धा भक्ति के
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ मनाया गया।

कस्बे के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से सुबह आठ बजे श्रीराम दरबार फूल मालाओं से सजाया गया और आरती के उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ चौकी प्रभारी पवन सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर अंकित गोयल, सचिन जैन, प्रिंस गर्ग, लक्ष्य वत्स, दीपक शर्मा, शैंकी शर्मा, रघुवीर पचिशिया, राजेंद्र भगत, डॉक्टर मुकेश शास्त्री देवराज,हिमांशु जुनेजा आदि मौजूद रहे। उधर. पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक में नवरात्र के पावन उपलक्ष्य में श्रीराम कथा व रामचरित्र मानस का पाठ भक्तिभाव के साथ संपंन हुआ। कार्यक्रम में महंत श्रीराम देव जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का संचालन नरेश नारंग द्वारा किया गया। कथाव्यास रघुुनाथ प्रसाद रामायणी ने कहा कि भक्त भगवान को सच्चे प्रेम से श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा करनी चाहिए। इसके बाद तीन बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed