फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vansh Chaudhary won the trophy in the Air Pistol NR category

एयर पिस्टर एनआर वर्ग में वंश चौधरी ने जीती ट्राफी

Fri, 08 Oct 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vansh Chaudhary won the trophy in the Air Pistol NR category
शामली के झिंझाना रोड पर शूटिंग प्रतियोगिता में सम्मानित विजयी खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
एयर पिस्टल एनआर वर्ग में वंश चौधरी ने जीती ट्राफी
विज्ञापन

शामली। क्रीड़ा भारती शामली व शामली रायफल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एमएस फार्म में आयोजित चैंपियनशिप में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और आर्मी की टीम सहित करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि एयर पिस्टल एनआर वर्ग में प्रथम रहे शामली के वंश चौधरी को शहीद अमित कोरी ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर नंदनी पारासर भरतपुर और तीसरे स्थान पर शामली के हर्षित चौधरी रहे।
विज्ञापन

एयर रायफल एनआर वर्ग में प्रथम रहे विशु राणा को शहीद प्रदीप प्रजापति ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया गया। अंश डबास बिजनौर द्वितीय, प्रियांशी सिरोही बुलंदशहर तृतीय स्थान पर रहे। एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस में आदित्य सिंह रुड़की को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शहीद बाबा मोहर सिंह ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान वसुंधरा पुंडीर देवबंद, तीसरे स्थान पर कुणाल मलिक बड़ौत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पिस्टल आइएसएसएफ वर्ग में प्रथम रहे सागर दांगी बागपत को शहीद शाहमल सिंह ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर खुशी तोमर बागपत व तृतीय स्थान पर बॉबी कौशिक बागपत रहीं। दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सामान्य मुकाबले में एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, उत्सव मलिक रजत तथा विवेक तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पीयूष शर्मा ने स्वर्ण, हर्ष सूर्य ने रजत और लक्ष्य पंवार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्राची तोमर ने स्वर्ण, दीया चौधरी ने रजत पदक, यूथ वर्ग में कुणाल मलिक ने स्वर्ण, अजय मलिक ने रजत, वसुंधरा पुंडीर ने कांस्य, यूथ बालिका वर्ग में सुहानी तोमर ने स्वर्ण, आस्था चौधरी ने रजत और काव्या मित्तल ने कांस्य पदक, एयर पिस्टल आइएसएसएफ वर्ग में अक्षय ने स्वर्ण, बॉबी कौशिक ने रजत, प्रतीक गुप्ता ने कांस्य पदक, बालिका वर्ग में युविका तोमर ने स्वर्ण, प्रियंका तोमर ने रजत, वत्सला अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर वर्ग में सागर दांगी ने स्वर्ण, वासु सांगवान ने रजत और उज्ज्वल मलिक ने तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में महिमा कांबोज ने स्वर्ण, दीया चौधरी ने रजत, यूथ बालक वर्ग में अभिनव मुद्गल ने स्वर्ण, आदित्य शर्मा ने रजत, अभिनव देशवाल ने कांस्य, जूनियर बालिका वर्ग में खुशी तोमर स्वर्ण, निशू खोखर रजत, स्नेहा शर्मा ने कांस्य, एयर रायफल एनआर वर्ग में विशु राणा स्वर्ण, प्रशांत शर्मा रजत, शुभम राठी कांस्य, बालिका वर्ग में काजल सैनी ने स्वर्ण, जूनियर वर्ग में भारत ने स्वर्ण, चेतन तोमर रजत, विशर्थ तोमर ने कांस्य, यूथ बालक वर्ग में अंश डबास ने स्वर्ण, निखिल पुंडीर ने रजत, उत्तम राणा ने कांस्य, यूथ बालिका वर्ग में प्रियांशी सिरोही ने स्वर्ण, आयशा खान ने रजत, तनिशा ने कांस्य पदक जीता।
एयर पिस्टल एनआर वर्ग में वंश चौधरी ने स्वर्ण, सोनिल कुमार ने रजत, प्रदीप पाल ने कांस्य, बालिका वर्ग में मानवी ने स्वर्ण, सोनिया तोमर ने रजत, अनिका तोमर ने कांस्य, जूनियर वर्ग में मोहित चौधरी ने स्वर्ण, हर्षित चौधरी ने रजत, वंश चौधरी ने कांस्य, जूनियर बालिका वर्ग मे डॉली जाटव ने स्वर्ण, कनक चौधरी ने रजत, अक्षिता सोलंकी ने कांस्य, यूथ बालक वर्ग में तुषार गर्ग ने स्वर्ण, विपुल छिल्लर ने रजत, युवराज ने कांस्य, यूथ बालिका वर्ग में नंदनी पारासर ने स्वर्ण, मानवी ने रजत, तनु मलिक ने कांस्य, एयर पिस्टल वेटरंस में अशोक तोमर ने स्वर्ण, सब यूथ वर्ग में श्रीकांत ने स्वर्ण, काव्या मित्तल ने रजत, मिलान सचदेवा ने कांस्य पदक जीता।

विजेता खिलाड़ियों को डॉ. सुधीर पंवार, डॉ. विनीत चौहान प्रधानाचार्य, समाजसेवी कमलवीर वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्लब के डायरेक्टर तपन मलिक, सुधीर तोमर, अनु तोमर, आदर्श चौधरी, विपिन दांगी, अभिनव निर्वाल, राजेश बजाज, हसन मलिक, निखिल पंवार, संजय यादव, हरविजय राणा, अक्षय कुमार, हिमांशु मलिक, गौरव पंवार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed