{"_id":"601c3b8c8ebc3e74a5421bdf","slug":"vande-mataram-singing-was-done-collectively-in-schools-shamli-news-mrt5237742183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में सामूहिक रूप से हुआ वंदेमातरम गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में सामूहिक रूप से हुआ वंदेमातरम गायन
विज्ञापन
शामली। शिक्षण संस्थानों में बृहस्पतिवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों में सामूहिक रूप से वंदेमातरम गायन हुआ।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शहीद दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना व महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने चौरी चौरा कांड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारियों को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी। इस दिन को शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान को समूचा देश याद करता है। उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, मोहर सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया।
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की जानकारी दी। इसके बाद वंदेमातरम का गायन किया गया। मौके पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिव कुमार, महेश गौड़, मनोज शर्मा मौजूद रहे।