फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Valuable items including cash stolen from mobile shop

मोबाइल शॉप से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Valuable items including cash stolen from mobile shop
मोबाइल शॉप से नगदी सहित कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में नाला पटरी अपना मार्केट में चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी फारूख की नाला पटरी अपना मार्केट में मोबाइल की दुुकान है। शुक्रवार की रात फारूक रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गया था। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर वहां रखे करीब 12 हजार रुपये नगद, नए व पुराने मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सीपीयू समेत कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब पड़ोसियों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर फारूख को सूचना दी। इसके बाद फारूख दुकान पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामलेे की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed