फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Valour Day somewhere, anywhere Black Day observed

कहीं शौर्य दिवस, कहीं काला दिवस मनाया

Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Valour Day somewhere, anywhere Black Day observed
अयोध्या - फोटो : amar ujala
शामली। विवादित ढांचे की बरसी को हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस रूप में मनाया। इस मौके पर हनुमान धाम पर हनुमान चालीसा किया और आरती की गई।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी की ओर से  टंकी रोड स्थित भैरवनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया।          हिंदू युवा वाहिनी ने अयोध्या में        राम मंदिर निर्माण का संकल्प भी लिया।

इस दौरान बिट्टू, रविंद्र कालखंडे, सुमित विश्वकर्मा, कुलदीप गौड़, बलराम राणा,        सुनील राजपूत, वरुण वशिष्ठ, रोहित, जगत सिंह, माधव सिंह, संदीप, टिंकू गोस्वामी, पंकज शर्मा, पारस, चिराग, सचिन, हंसराज, अमित पंवार, विकास और अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, बजरंग दल ने हनुमान धाम पर हनुमान चालीसा का पाठ       किया। मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी,        विश्व हिंदू परिषद के कांधला नगराध्यक्ष रहे ईश्वर दयाल, भाजपा नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, संदीप नामदेव, सुनील अरोरा, अरुण पारखी, विशाल निर्वाल, मयंक बालियान, विजय पांडेय, हिमांशु शर्मा, आदर्श रुहेला, सिद्धार्थ,  दिनेश वर्मा, विकास उपाध्याय, सूरजपाल, सन्नी शर्मा, वीना अग्रवाल, सचिन गर्ग, अनीता, कमल, तरुण, गौरव निर्वाल, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. मोहन वशिष्ठ, पूनम राणा, मोनू सैनी और कपिल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन 
शामली। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी को मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। अधिकारी भी गश्त करते रहे। 

मोहल्ला कलंदरशाह में मोहम्मद कय्यूम के नेतृत्व में लोगों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया जाना निंदनीय कार्य था। ऐसा करके लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई गई। इसलिए इसे काला दिवस मनाया जाता है। इस दौरान शोएब, अली हसन, इमरान, जान मोहम्मद अय्यूब अंसारी, वसीम, आकिल, नदीम आदि मौजूद रहे। 


उधर, अयोध्या प्रकरण की बरसी को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी अलर्ट रही। कोतवाली प्रभारी कुलदीप कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर शहर के मोहल्ला आजाद चौक, पंसारियान, कलंदरशाह, नौ कुआं, तिमरशाह, फव्वारा चौक और कबाड़ी बाजार आदि क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed