फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Valentine's Week begins today with Rose Day.

Shamli News: आज रोज डे से होगी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत

Sat, 07 Feb 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Week begins today with Rose Day.
शामली। वैलेंटाइन डे सप्ताह की शुरुआत शनिवार को रोज डे से हो रही है। यह सप्ताह 14 फरवरी तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की फूलों की दुकानों पर गुलाब की कई किस्में रखी गई है। इसके साथ ही गिफ्ट शॉप्स, बेकरी और कैफे में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार वैलेंटाइन वीक के दौरान बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।
व्यापारी राहुल और अविनाश ने बताया कि इस सप्ताह में गुलाब, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, टेडी, परफ्यूम और गिफ्ट आइटम की सबसे अधिक मांग रहती है। युवा अजय और अर्णव का कहना है कि वैलेंटाइन वीक अपने प्रियजनों के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनापन जताने का एक सुंदर अवसर है। कई लोग इसे रिश्तों में मिठास और सकारात्मकता बढ़ाने का माध्यम मानते हैं।
विज्ञापन

इधर, वैलेंटाइन सप्ताह को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैलेंटाइन वीक में किस दिन क्या
7 फरवरी – रोज़ डे
8 फरवरी – प्रपोज डे
9 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टेडी डे
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
12 फरवरी – हग डे
13 फरवरी – किस डे
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed