{"_id":"6144e15f8ebc3e88a07ef922","slug":"vaishya-class-in-decisive-role-on-102-seats-in-the-election-dr-sumat-shamli-news-mrt5567041141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में 102 सीट पर वैश्य वर्ग निर्णायक भूमिका में : डा. सुमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में 102 सीट पर वैश्य वर्ग निर्णायक भूमिका में : डा. सुमत
विज्ञापन
शामली सेंटआरसी स्कूल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमत अग्रवाल के स?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमत अग्रवाल ने कहा कि वह वैश्य समाज में जागृति और उत्साह फैलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 102 विधानसभा सीट अग्रवाल बाहुल्य है। उन्होंने अग्रवाल समाज को विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी दिए जाने बात उठाते हुए कहा कि अग्रवाल समाज राजनीति हिस्सेदारी का असली हकदार है।
शुक्रवार को सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में कार्यक्रम में आगरा से आए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमत अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा आगे बढ़कर सामाजिक योगदान करता है, लेकिन राजनीति में समाज को वह हिस्सेदारी नहीं दी जाती, जिसका वह हकदार है। कोरोना काल में चाहे घर में, व्यापार में परेशानियों का संकट आया, इसके बावजूद वैश्य समाज ने पड़ोस में किसी को भूखे नहीं सोने दिया। इन भावनाओं से ओतप्रोत अग्रवाल समाज को देश की राजनीति से दूर रखा गया है। उत्तर प्रदेश में 525 विधानसभा सीट में से मात्र 20 विधायक अग्रवाल समाज से हैं जबकि 102 सीटों पर वैश्य वर्ग निर्णायक भूमिका में है। यदि उन सीट पर अग्रवाल समाज का नेतृत्व आए तो वह दिन दूर नहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री सी.पी. गुप्ता व राम प्रसाद गुप्ता के तरह प्रदेश में अग्रवाल समाज से मुख्यमंत्री होगा।
समारोह में डॉ. सुमत अग्रवाल ने शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल को राष्ट्रीय महासचिव नामित करने की घोषणा की। अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि जनवरी 2022 में अग्रवाल चेतना यात्रा आरंभ की जाएगी। प्रदेश के सभी नगर- महानगर में जन चेतना अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद संगल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, अभिमन्यु गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अवनीश सिंहल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकमल गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान संजय संगल, महामंत्री सुधीर सिंघल, अंकुर गोयल, वैभव प्रकाश गोयल, गौरव मित्तल एडवोकेट, अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा शामली के जिलाध्यक्ष सुनील गर्ग, जिला महामंत्री संजय बंसल, पंकज गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष रेखा संगल, जिला महामंत्री स्नेहा गर्ग, मंत्री मीनाक्षी, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के उपाध्यक्ष रोबिन गर्ग, उप महामंत्री पीयूष बंसल, कोषाध्यक्ष संजय ऐरन, अग्रवाल समाज महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल बंसल, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री अमित मित्तल कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मौजूद रहे।