वैश्य महिला समाज ने मनाया तीजोत्सव
शामली। हरियाली तीज के अवसर पर मंगलवार को वैश्य महिला समाज उप्र द्वारा जिलाध्यक्ष अंजलि गर्ग के आवास पर तीजोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने लोक गीत गाए और पारंपरिक गेम खेले। गेम में जीतने वाली महिलाओं का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर नृत्य गान किया और झूला झूलकर तीज का आनंद लिया। इस अवसर पर शशि गोयल, वीना अग्रवाल, शालू गर्ग, प्रियंका गर्ग, छाया संगल, रूपा गर्ग, रश्मि, आरती, पूजा, सविता, रेखा गोयल, सुमन, नीलम, डोली, सुनीता, करुणा, रूबी, ममता, कमलेश, निशि संगल, संगीता जिंदल आदि मौजूद रही। उधर, अजुध्या चौक पर मंगलवार को समाजसेेवी अलका तायल ने हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर करीब 20 गरीब महिलाओं व युवतियों को नए पकड़े वितरित किए। नए कपड़े पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। अलका तायल ने बताया कि गरीबों की सेवा करने से मन को शांति व खुशी मिलती है। इसलिए जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

शामली बडी माता मन्दिर रोड पर वैश्य महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेती- फोटो : SHAMLI

शामली बडी माता मन्दिर रोड पर वैश्य महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेती- फोटो : SHAMLI