{"_id":"61df2977b72e682d4952dbc2","slug":"vaccination-will-not-increase-by-sitting-on-a-table-divisional-commissioner-shamli-news-mrt573203190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबिल लगाकर बैठने से नहीं बढ़ेगा टीकाकरण : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबिल लगाकर बैठने से नहीं बढ़ेगा टीकाकरण : मंडलायुक्त
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते मंडलायुक्त लोकेश एम. व डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शंभूनाथ तिवार?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेबिल लगाकर बैठने से नहीं बढ़ेगा टीकाकरण : मंडलायुक्त
शामली। जिले के नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम. ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोनारोधी टीकाकरण की ब्लॉकवार समीक्षा की। इस दौरान सबसे कम प्रगति वाले गांवों के संबंध में बीडीओ के रिपोर्ट ली। बीडीओ और चिकित्सा अधीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जहां पर वैक्सीनेशन की प्रगति कम है, वहां एएनएम के माध्यम से सूची बनाकर घर-घर टीकाकरण किया जाए। टीकाकरण की गति तेज करने के लिए कार्यस्थल, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाली जगह वाली जगहों पर एक-एक व्यक्ति से पूछ कर टीकाकरण किया जाए। सीएमओ का को निर्देशित किया कि जहां पर भी खराब प्रगति है, वहां के संबंधित अधिकारी स्वयं व्यक्तिगत टीम के साथ जाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि टेबिल लगाकर बैठने से कार्य पूरा नहीं होगा। जहां पर भी प्रगति कम है वहां पर एक-एक आदमी से पूछना होगा और उसका टीकाकरण करना होगा। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सभी बीडीओ, चिकित्सा अधीक्षक, ईओ मौजूद रहे।
डीएम ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना टीकाकरण को लेकर मदरसा संचालकों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर अपने पांव पसार रही है। जिले में वर्तमान में जनपद में 500 से अधिक केस हो गए हैं, इनके और बढ़ने की संभावना है। कोरोना टीकाकरण में सभी को सहयोग करना होगा। अपने क्षेत्र में जितने भी 15 वर्ष से ऊपर के लोग है, उन सभी को जागरूक करते हुए सभी का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। दोनों डोज लगी होने पर कोरोना ज्यादा नुकसान नहीं करता है। सभी अपने क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाते हुए टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करें। लोगों को टीकाकरण के साथ ही मास्क के लिए भी जागरूक करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंशुल चौहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर व धर्मगुरु के साथ संभ्रांत लोग मौजूद रहे।