{"_id":"61e1cc8f7cde38497426a8f6","slug":"vaccination-of-adolescents-will-be-done-by-making-a-schedule-in-schools-shamli-news-mrt5734445128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शेड्यूल बनाकर होगा किशोरों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शेड्यूल बनाकर होगा किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने स्कूलों में 15 से 18 साल तक के किशोरों को अपेक्षित टीकाकरण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शेड्यूल बनाकर किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जिन स्कूलों में किशोरों को टीकाकरण के लिए नहीं बुलाया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर आयोजित बैठक में जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा कि जनपद में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है, लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं आ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस स्कूल में जिस दिन भी टीकाकरण किया जाना है, उस स्कूल को टीकाकरण से तीन दिन पूर्व से ही सूचना देनी होगी, जिससे वहां पर टीम भी समय से पहुंचकर किशोरों को टीकाकरण करेगी। डीएम ने डीआईओएस सरदार सिंह को निर्देशित किया कि ब्लॉकवार स्कूलों का शेड्यूल बनाकर टीकाकरण किया जाए। साथ ही कहा कि किशोरों के घर जाकर उनके उनके माता-पिता को समझाएं कि टीकाकरण बहुत जरूरी है।
स्कूली बच्चों के साथ साथ यदि परिवार में या आसपास कोई 15 से 18 वर्ष के बीच में हैं, उसको भी लाकर टीकाकरण कराया जाए। डीएम ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन-19 के कार्य में अपेक्षित सहयोग करते हुए अपने-अपने स्कूलों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। साथ ही कहा कि जो स्कूल किशोरों को नहीं बुला रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीआईओएस सरदार सिंह और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।