{"_id":"62321bff7feaac6972437ad3","slug":"vaccination-for-adolescents-of-12-to-14-years-starts-from-today-shamli-news-mrt580656244","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर कोरोनारोधी टीकाकरण का नया चरण बुधवार से शुरू होगा। नए चरण में 12 से 14 साल के किशोरों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। पहले दिन सीएचसी पर एक बूथ बनाकर इस चरण की शुरूआत की जाएगी।
शासन ने अब 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। बुधवार से इसकी शुरूआत होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे सीएचसी शामली पर डीएम जसजीत कौर इसका शुभारंभ करेंगी। पहले दिन सीएचसी पर एक बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में इस उम्र के किशारों की संख्या की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद माइक्रोप्लान बनाकर बूथों की संख्या बढ़ाकर टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक वॉयल में 20 डोज लगाई जाएंगी। जिले में लगभग 3150 वॉयल कोर्बेवैक्स की पहुंच गई हैं।
12 साल की आयु पूरी करने वाले किशोर को टीका लगेगा। इससे एक भी दिन कम होने पर टीका नहीं लगेगा। इस आयु के किशोरों को अस्पतालों में ही बूथ बनाए जाएंगे, ताकि अगर किसी किशोर को कोई दिक्कत होती है तो तुरंत उसका समाधान किया जा सके। इस आयु के किशोरों को पहली डोज के चार सप्ताह बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा शासन ने 60 साल से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को सतर्कता डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 60 साल से अधिक आयु के बीमार लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही थी। अब पहली डोज के नौ महीने बाद सभी बुजुर्गों को डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोरों को टीके लगाने की तैयारी पूरी कर ली है।