फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination exceeded the target in Mission Indradhanush

मिशन इंद्रधनुष में लक्ष्य से ज्यादा हुआ टीकाकरण

Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination exceeded the target in Mission Indradhanush
मिशन इंद्रधनुष में लक्ष्य से ज्यादा हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण में दो साल तक के छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं केे लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। बच्चों को 168.63 प्रतिशत और गर्भवती महिलाओं को 134.05 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
कोरोना काल में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण पिछड़ गया था। शासन ने छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत मार्च से हर महीने विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस महीने दो मई से 12 मई तक मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि तीसरे राउंड में 956 बूथों पर टीकाकरण किया गया। दो साल तक के छूटे 6414 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था और 10816 बच्चों को टीकाकरण हुआ है। यह लक्ष्य का 168.63 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इसी तरह टीके से वंचित 1348 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के दौरान 1807 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 134.05 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस, रोटा वायरस, टिटनेस आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत टीके से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed