फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uttar Pradesh News: Action of act gangster agnaist 40 people inlcuding Samajwadi Party MLA Nahid Hahan and former MP Tabassum Hasan in Shamli

सपा विधायक पर शिकंजा, नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर लगा गैंगस्टर

Sat, 13 Feb 2021 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Feb 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Action of act gangster agnaist 40 people inlcuding Samajwadi Party MLA Nahid Hahan and former MP Tabassum Hasan in Shamli
सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन, उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों को गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया किया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैराना प्रेमवीर राणा ने कोतवाली में दर्ज कराए मामले में सपा विधायक पर संगीन धाराओं में चार और उनकी मां तबस्सुम बेगम पर एक मामला दर्ज होने की बात कही है। इनके अलावा झिंझाना के मोहल्ला पठानान निवासी हैदर अली और गांव रामड़ा निवासी 37 लोगों को भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल ने एसपी से मांगी सुरक्षा, परिवार से बताया जान का खतरा, दो दिन पहले की थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहिद हसन को गिरोह का लीडर बताते हुए कहा है कि इनकी आम जनता के बीच शोहरत ठीक नहीं है। गत वर्ष अक्तूबर माह में कैराना से सपा विधायक कुछ पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे थे और वहां उनकी इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के साथ नोंकझोंक हो गई थी। तब उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: खेत में पड़ी मिली लाश, गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम, देखिए तस्वीरें

वहीं इसके विरोध में सपा विधायक ने दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी, काफी गहमागहमी और तनावपूर्ण माहौल में सपा विधायक ने गिरफ्तारी स्थगित कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed