{"_id":"671e9b173926f9bd2504a8c7","slug":"utensil-and-auto-mobile-market-shines-on-dhanteras-shamli-news-c-26-1-aur1003-130809-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धनतेरस को लेकर चमका बर्तन और ऑटो मोबाइल बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धनतेरस को लेकर चमका बर्तन और ऑटो मोबाइल बाजार
Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में धनतेरस को लेकर बाजार तैयार है। नई किस्म के बर्तन बाजार में मौजूद है। ऑटो मोबाइल एजेंसियों पर भी वाहनों की बुकिंग कराने के लिए भीड़ है। व्यापारियों ने धनतेरस पर 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई है।
इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को है। बर्तन की दुकान में स्टील, तांबा के बर्तन विभिन्न डिजाइनों में अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध है। बर्तन व्यापारियों ने भी हर वैरायटी के बर्तनों का स्टाॅक लगा रखा है। बर्तनों की दुकान में ग्राहकों की जेब के अनुसार हर रेंज में बर्तन उपलब्ध हैं। वहीं ऑटो मोबाइल विक्रेता भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग ऑफर व उपहार की स्कीम तैयार कर रखी है। ग्राहक अलग-अलग वाहनों की एजेंसियों पर पहुंचकर वाहनों की पड़ताल करते हुए छूट के बारे में पता करते हुए वाहनों की धनतेरस के लिए बुकिंग करा रहे है।
क्यों खरीदने चाहिए धनतेरस पर बर्तन
ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश शास्त्री का कहना है कि धनतेरस पर पीतल के बर्तन जरूर खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी बर्तन खरीदा जाता है, उसकी 13 गुना वृद्धि होती है। इसलिए धनतेरस के दिन आप बर्तन जरूर खरीदें। उन्होंने बताया कि बर्तन खरीदकर उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के बाद उस रख देना चाहिए। अगले दिन दिवाली की सुबह से उस बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
बर्तनों पर भी महंगाई की मार, 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े दाम
व्यापारी दीपक और राहुल के अनुसार बर्तनों में स्टील, तांबा, पीतल आदि के बर्तनों के दाम पिछले साल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत बढ़े हैं। बर्तन बाजार में दिल्ली, अहमदाबाद और मुरादाबाद आदि शहरों से बर्तन की सप्लाई होती है। लोग बर्तनों के साथ ही इंडक्शन, माइक्रोवेव ओवन, मल्टी बर्नर चूल्हे आदि को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पुराने पारंपरिक बर्तनों की भी बाजार में चमक बढ़ी है।
धनतेरस के अवसर पर 305 स्कूटी व बाइकों की बुकिंग
झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के सेल्स मैनेजर तुषार ने बताया कि धनतेरस के लिए अभी तक 100 स्कूटी व बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।कैराना रोड स्थित ऑटो एजेंसी सेल्स मैनेजर रजत कुमार ने बताया कि 102 वाहनों की बुकिंग दोपहर तक हो चुकी है। जिसमें 10 बाइक सीएनजी की है। इसके साथ ही दिल्ली रोड स्थित ऑटो एजेंसी के सेल्स मैनेजर अंकुर कुमार ने बताया कि 103 स्कूटी व बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।