फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Used to say that I will destroy the house and did it

Shamli News: कहती थी घर का नाश कर दूंगी और कर दिया

Sun, 16 Apr 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Used to say that I will destroy the house and did it
शामली, झिंझाना। मासूम अर्श की हत्या करते हुए गायत्री के हाथ नहीं कांपे। पति के साथ जब भी कभी झगड़ा होता तो गायत्री अक्सर कहती थी कि तुम्हारे घर का नाश कर दूंगी। यही सोचकर उसने अपने बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन

गागौर गांव निवासी पंकज किसान है। वह अपने पिता की करीब 15 बीघा कृषि भूमि में खेती करता है। पंकज की मां मुन्नी देवी ने बताया कि पंकज की शादी दो वर्ष पूर्व गायत्री से हुई थी। गायत्री पहले पति व दो बच्चे छोड़कर यहां आई थी। वह अक्सर पंकज के साथ झगड़ा करती थी तो कहती थी कि तुम्हारे घर का नाश कर दूंगी। उसने अपनी कही बात सच कर दिखाई। करीब नौ बजे अर्श खेल रहा था, तभी पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गायत्री बच्चे को लेकर रसोई में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उसने दरवाजा खोला और सोने चली गई। रात करीब 12 बजे पंकज ने देखा की अर्श की सांस थमी हुई है। उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


-------------
पंकज की थी तीसरी शादी
बताया गया कि पंकज की गायत्री के साथ यह तीसरी शादी थी। इससे पहले उसने दो पत्नियों को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पंकज भी अक्सर शराब पीकर गायत्री के साथ झगड़ा करता था। इससे दोनों के बीच ज्यादातर मनमुटाव रहता था। इसके चलते गायत्री घर छोड़कर कई बार चली जाती थी। फिर कुछ दिन बाद वापस लौट आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कैराना में 31 जनवरी की रात मां ने अपने 3 बच्चों को जहर दे दिया था। एक बच्चे की मौके पर और दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में भी पति-पत्नी का विवाद सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed