फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upset over not being sent to her parents' home, woman sets herself on fire; two daughters die of suffocation

Shamli News: मायके नहीं भेजने पर क्षुब्ध महिला ने खुद को आग लगाई, दम घुटने से दो बेटियों की मौत

Fri, 08 May 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 08 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Upset over not being sent to her parents' home, woman sets herself on fire; two daughters die of suffocation
कैराना में आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला अनीता अस्पताल में उपचार के दौरान-संवाद
कैराना (शामली)। कस्बे के मोहल्ला आल दरमियान में मायके नहीं भेजने से क्षुब्ध अनीता (35) ने खुद को आग लगा ली। मौके पर दौड़े लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। कमरे में हुए धुएं से पलंग पर लेटी उसकी बेटी 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत की दम घुटने से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। महिला के मायके वालों ने बच्चिचों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आल दरमियान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में सब्जी और फल बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जसविंदर पानीपत चला गया। घर पर उसकी मां ईश्वरी, पत्नी अनीता, बेटा आदी, बेटियां वंदना और जसप्रीत थी। सुबह बेटा स्कूल पढ़ने चला गया। ईश्वरी पड़ोस में चली गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे मोहल्लेवालों ने मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा और आग पर पानी डालकर बुझाया।
विज्ञापन

कमरे में चारपाई पर अनीता आग से बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिली। बराबर में बेड पर उसकी बेटी वंदना और जसप्रीत मृत अवस्था में मिली। फोरेंसिक टीम और एसपी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अनीता तीन दिन पहले ही मायके से आई थी और फिर अपने मायके कंडेरा (बागपत) जाने की जिद कर रही थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। पति के मायके न भेजने पर महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनाें बच्चियों की दम घुटने से मौत हुई है। एसपी ने बताया कि महिला ने चारपाई के पास रखे सिलिंडर की पिन को पेचकस से दबाकर गैस लीक कर माचिस से आग लगाई थी।

कैराना में आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला अनीता अस्पताल में उपचार के दौरान-संवाद

कैराना में आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला अनीता अस्पताल में उपचार के दौरान-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed