फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPSC CSE 2023 Result: Aastha Jain of Shamli has got 131st rank UPSC

UPSC CSE 2023 Result: शामली की आस्था जैन ने पाई 131वीं रैंक, बिना कोचिंग के पाई सफलता, परिवार में खुशी की लहर

Tue, 16 Apr 2024 04:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Result Out : शामली की आस्था जैन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 131वीं रैंक हासिल की है। खास बात है कि आस्था ने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। आस्था की उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
UPSC CSE 2023 Result: Aastha Jain of Shamli has got 131st rank UPSC
आस्था जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSC CSE Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, शामली की एक छात्रा ने 131वीं रैंक प्राप्त की है। 

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामली के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आस्था जैन ने 131वीं रैंक हासिल की है। छात्रा की सफलता पर स्कूल और परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि कांधला निवासी छात्रा आस्था जैन ने 2018-ं19 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में चतुर्थ ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी। मंगलवार को घोषित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में छात्रा ने 131वीं रैंक हासिल की। आस्था जैन वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय की परा-ंस्नातक कक्षा की छात्रा है। खास बात है कि आस्था जैन ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

उधर, छात्रा की सफलता पर स्कूल व परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, निर्देशक राजीव कुमार गर्ग, रितेश गर्ग, प्रधानाचार्या आशु त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप त्यागी और शिक्षकों ने आस्था जैन से बात कर बधाई दी। साथ ही जीवन में और नई ऊचांइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: UPSC Topper Aditya Srivastava: पहले भी सफलता का स्वाद चख चुके हैं आदित्य, पढ़ें आईआईटीयन से IAS बनने तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed