{"_id":"6615b9d30a86a939f60a6be4","slug":"uproar-over-use-of-substandard-material-in-crematorium-shamli-news-c-26-1-sal1002-119312-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: श्मशान घाट में घटिया सामग्री लगाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: श्मशान घाट में घटिया सामग्री लगाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
चौसाना। खोड़समा के श्मशान घाट में ब्लॉक प्रमुख के कोटे से एक अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में पीली व दोमट ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते निर्माण कार्य को सही नहीं किया गया तो जिलाधिकारी से मिलकर जांच की मांग करेंगे।
चौसाना के गांव खोड़समा में गांव के निकट स्थित श्मशान घाट पर एक अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण ब्लॉक प्रमुख के कोटे से हो रहा है। इसमें पीली व दोमट ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण करने वाले ठेकेदार से मिलकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद निर्माण को सही से करने की बात कही गई, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण को पूरा कर दिया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटिया सामग्री को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की। ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत से निर्माण नहीं हुआ है। अगर घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है तो जांच होनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह का कहना है कि खोड़समा के ग्रामीणों ने फोन पर अवगत कराया था। इसके बाद कार्य को वहीं रुकवा दिया गया है।