{"_id":"60ae99948ebc3e18515fe785","slug":"uproar-over-the-arrest-of-the-fleece-headmaster-shamli-news-mrt5400109165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन नगराध्यक्ष को नजरबंद करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन नगराध्यक्ष को नजरबंद करने पर हंगामा
विज्ञापन
चौसाना/कांधला/गढ़ीपुख्ता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने काला दिवस मनाते हुए अपने घर, ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाए। खोड़समा-ऊन तिराहे पर भाकियू नेताओं ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। उधर, ऊन नगर अध्यक्ष सुमित को नजरबंद करने को लेकर भाकियू नेताओं ने हंगामा किया।
बुधवार को चौसाना के खोड़समा-ऊन तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया। मौके पर किसान कार्यकर्ता मास्टर मोहर सिंह, अरविंद कुमार, विपिन, सोमपाल, सचिन मौजूद रहे। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू के ऊन नगराध्यक्ष को पुलिस-प्रशासन ने दो घंटे तक नजरबंद रखा। इसे लेकर वहां कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे।
उधर, कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के गांव भभीसा में रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, कस्बा एलम में रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार व गांव डांगरौल में युवा किसान नेता राजन जावला पूर्व प्रधान सुधीर कुमार ने वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
वहीं, गढ़ीपुख्ता में ऊन तहसील के गांव हथछोया में भाकियू के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह के आवास पर किसानों ने काला दिवस मनाया। गांव पिंडोरा जहांगीरपुर में मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह के नेतृत्व में ही किसानों ने प्रदर्शन किया। मौके पर अजय खाटियान, रविंद्र राणा, चौधरी प्रदीप कुमार, अंकित, अमित, नीटू कुमार, देव प्रताप मौजूद रहे। उधर, समाजसेवी रणकुमार ने कृषि कानूनों के विरोध में गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया।