{"_id":"69dd4aa20982e8fae00a5c2a","slug":"uproar-over-self-tax-in-board-meeting-shamli-news-c-26-1-sal1002-163374-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड बैठक में स्वकर पर जोरदार हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड बैठक में स्वकर पर जोरदार हंगामा
Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन कार्यालय में बोर्ड बैठक के दौरान स्वकर प्रणाली को लेकर हंगामा करते
- फोटो : संवाद
थानाभवन। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली को लेकर खूब हंगामा हुआ। सभासद और अधिशासी अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 41.46 करोड़ का बजट पास किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के संचालन में आयोजित बैठक में स्वकर प्रणाली को लेकर सभासदों ने कड़ा विरोध जताया और गृहकर व जलकर की दरों पर पुनर्विचार की मांग रखी। अंशुल गोयल, बिट्टू प्रजापति, दिनेश कुमार और नीरज गोयल समेत कई सभासदों ने दरों को अधिक बताते हुए संशोधन की बात कही। हंगामे के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौजूदा दरों में 50 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 41.53 करोड़ रुपये की आय और 41.46 करोड़ रुपये का व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में सड़क निर्माण, जलापूर्ति, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, वेतन और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी के टैंकर और अन्य सेवाओं की दरों में कमी करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने और नई लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी।
सभासद आबाद जैदी के प्रस्ताव पर होर्डिंग और यूनिपोल पर विज्ञापन कर लागू करने के लिए नियमावली तैयार करने को मंजूरी दी गई। साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संजय कुमार समेत सभासद दीपांशु कुमार, मुनेश, राजबीर, इरम, बोबी अरोरा, अर्चना, मंजू, अशरफ, अनिता, देवेंद्र प्रताप शर्मा, नीरज गोयल, परवीन, विशाल कुमार, सुशील कुमार, अंशुल गर्ग, महबूब, बिट्टू प्रजापति, अशोक चावला मौजूद रहे।