फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar in Shamli tehsil and two women attempted self immolation

Shamli: तहसील में जमकर हंगामा, दो महिलाओं ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास, अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 26 Dec 2023 06:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Dec 2023 06:43 PM IST
सार

Shamli News : महिलाओं ने तहसील में ही खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। किसी तरह दोनों महिलाओं की जान बचाई गई। 

विज्ञापन
Uproar in Shamli tehsil and two women attempted self immolation
महिलाओं ने तहसील में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। यही नहीं, विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान दो महिलाओं ने तहसील में ही खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। किसी तरह महिला की जान बचाई गई। बाद में एसडीएम और पुलिस चौकी इंचार्ज के आश्वासन पर लोग शांत होकर वापस लौट गए।

विज्ञापन


गांव खेड़ा गांव में खसरा नंबर 309 के व 309 है। आबादी के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव निवासी धर्मवीर ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया।

विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर मंगलवार सुबह ही दर्जनों महिलाएं एवं पुरूष तहसील कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब तहसीलदार जांच करने के बाद तहसील कार्यालय पहुंचे तो महिलाओं ने कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। महिला जयंती पत्नी मांगेराम व मायावती पत्नी महिपाल ने आत्मदाह करने के लिए एक कैन से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच किसी तरह तहसील कर्मियों ने महिलाओं से कैन छीन ली। अचानक हुए हंगामे से तहसीलदार समेत सभी कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। बाद में उ-पजिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी भी कार्यालय पहुंचे। चौकी प्रभारी और और एसडीएम ने महिलाओं को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वापस गांव भेज दिया। तहसील में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन

यह बोले अधिकारी...
तहसीलदार सचिन वर्मा ने का कहना है कि धर्मवीर पुत्र बनी द्वारा अपनी भूमि पर ही निर्माण किया गया है। धरने पर बैठी महिलाओं द्वारा गलत आरोप लगाया गया। उल्टा महिलाओं द्वारा ही बनी सड़क पर अपने पशुओं को बांधा गया है। उपजिलधिकारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहसीलदार व चौकी प्रभारी को मौके पर जाकर विवाद के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। महिलाओं को समझाकर वापस भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed