{"_id":"5f6261798ebc3e8b72202025","slug":"uproar-in-family-s-nursing-home-due-to-the-death-of-a-child-shamli-news-mrt5016784172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत पर नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत पर नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
बालक की मौत पर परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा
शामली। मोहल्ला मोबीन नगर में साइकिल चलाते समय खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से घायल हुए 10 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान नर्सिंग होम में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला मोबीन नगर में अरशद का 10 वर्षीय पुत्र ईशान मंगलवार शाम को साइकिल चलाते समय मोहल्ले में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। परिजन बालक को बुढ़ाना रोड स्थित नर्सिंग होम में ले गए। रात में बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने और कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, नर्सिंग होम के संचालक चिकित्सक का कहना है कि बालक की हालत गंभीर थी। उसकी कूल्हे की हड्डी टूटने के साथ पेट की झिल्ली फटी हुई थी। बालक की हालत के बारे में परिजनों को बता दिया गया था। बालक के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हुई है और न ही कोई गलत इंजेक्शन दिया गया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।