फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar in Burma Market

वर्मा मार्केट में किया हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Burma Market
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सिम खरीदने के समय हुए विवाद में ग्रामीणों ने वर्मा मार्केट में एक टेलीकॉम कंपनी के ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव किवाना निवासी देवेंद्र नौ तारीख को शामली आया हुआ था। इस दौरान उसका मोबाइल गायब हो गया था। देवेंद्र के अनुसार उसने उसी दिन वर्मा मार्केट में स्थित एक टेलिकॉम कंपनी के ऑफिस से अपना डुप्लीकेट सिम निकलवा लिया था। इस बीच 10 और 12 तारीख में उस नंबर पर एक लड़की से बात हुई और तब से वह लड़की गायब है। 
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस रिकार्ड में यह नंबर सामने आया। लड़की के परिजन अब देवेंद्र से लड़की के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को देवेंद्र परिजनों संग संबंधित कंपनी के आफिस पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जब वह नौ तारीख को सिम ले गए थे तो 12 तारीख को उनके नंबर से कॉल कैसे चली गई और न ही उन्होंने यह सिम नौ तारीख को अपने रिकार्ड में दिखाया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed