फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar created for the construction of a dilapidated road

खस्ताहाल मार्ग के निर्माण के लिए किया हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar created for the construction of a dilapidated road
कांधला। कस्बे से कैराना जाने वाले मार्ग के खस्ताहाल होने के चलते व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को पत्र भेजकर कांधला-कैराना मार्ग के बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला-कैराना मार्ग कई वर्षों से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर रेत से भरे डंपरों व ओवरलोड वाहनों के आवागमन के चलते सड़क में काफी गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। कस्बे के व्यापारी अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मार्ग को बनवाने की मांग कर चुके हैं। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गड्ढे होने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क से उठने वाली धूल ने सड़क के दोनों और दुकान करने वाले व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी की हुई है। आरोप है कि सड़क से उठने वाली धूल के कारण कई व्यापारी बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के व्यापारियों ने हंगामा करते हुए प्रदेश के सीएम योगी को पत्र भेजकर कांधला-कैराना मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। मौके पर महमूद सैफी, भूरा कुरैशी, डॉ. सुभाष, हाजी खालिद, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, डॉ. कलीम, मांगेराम व नकली सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed