{"_id":"632a0b0609fdb131271731da","slug":"uproar-caused-by-the-sword-being-used-during-the-procession-shamli-news-mrt6061518192","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल जुलूस के दौरान तलवार लगने से हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल जुलूस के दौरान तलवार लगने से हुआ हंगामा
विज्ञापन
-कैराना में निकाला गया काल जलूस
- फोटो : SHAMLI
काल जुलूस के दौरान तलवार लगने से हुआ हंगामा
कैराना। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक कस्बे में प्रतिवर्ष निकाले जाने वाला काल जुलूस इस बार बवाल का कारण बन गया। काल का अभिनय करने वाले कलाकार ने जुलूस के दौरान दो व्यक्तियों को लकड़ी की तलवार मार दी। जिसके बाद घायलों के परिजन लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। जमकर हंगामे के बीच जुलूस बीच में बंद कराना पड़ा। मामले में तीन तहरीर थाने में दी गई हैं।
श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे काली माता के मंदिर से काल जुलूस निकाला गया। काल का अभिनय करने वाले निन्ना वाल्मीकि उर्फ डिस्को ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद अभिनय के तहत नगर के युवाओं के पीछे लकड़ी की तलवार लेकर दौड़ा।
गोशाला और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने काल ने प्रवीण व नीटू नामक दो व्यक्तियों को लकड़ी की तलवार मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। ‘काल’ आगे बाजार को पार करते हुए सराफा बाजार से होते हुए शीतला माता मंदिर में पहुंचा। दोनों घायलों के परिजन कटेहरा धर्मशाला के सामने लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। उन्होंने ‘काल’ का अभिनय करने वाले निन्ना पर बिना वजह तलवार मारने के आरोप लगाते हुए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से कड़ा एतराज जताया। हंगामा होने पर कमेटी के लोगों ने ‘काल’ को बीच रास्ते में ही रोककर गोशाला भवन में बंद करा दिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस करीब आधे घंटे बाद काल का अभिनय करने वाले निन्ना को कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही काल को पीटने की कही बात
कमेटी के पदाधिकारियों ने काल को गोशाला में लाकर बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही घायल प्रवीण व उसका बेटा और एक भाई अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर गोशाला भवन में घुस गए। मौके पर मौजूद एसएसआई राधेश्याम व किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज बंटी सिंह के सामने इन लोगों ने उसे पीटने की बात कही। पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने।
- एक परिवार पर लगाया एतराज करने का आरोप
काल जुलूस बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने पुलिस से कहा कि केवल एक परिवार के लोगों ने काल की मारपीट का विरोध किया है, जबकि काल ने सैकड़ों युवाओं को अपनी तलवार से मारकर घायल किया है। अन्य किसी भी व्यक्ति ने एतराज नहीं जताया। दशकों से परंपरागत रूप से काल जुलूस निकाला जाता है। काल जुलूस के दौरान हजारों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के युवा आनंद लेते हैं। इस दौरान काल सभी को तलवार मारता है। बताया गया कि पिछले सालों में काल की तलवार लगने से युवाओं के हाथ टूट गए थे, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया।
तीन तहरीर आई, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
कैराना। इस मामले में पहली तहरीर घायल प्रवीण के बेटे साहिल ने रामलीला कमेटी के खिलाफ दी। कुछ देर बाद ही कोतवाली में वाल्मीकि समाज के युवक पहुंचे और निन्ना उर्फ डिस्को ने साहिल सहित 3 नामजद व 3 अज्ञात पर जातिसूचक शब्द बोलने व ईंट से हमला करने के आरोप लगाते में तहरीर दी। कुछ देर बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व अन्य लोग भी कोतवाली पहुंचे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल कश्यप व अन्य पदाधिकारियों ने तहरीर देकर बताया कि काल जलूस के दौरान साहिल सहित 8 लोगों ने रामलीला कमेटी को गाली दी और धमकी दी कि हम रामलीला नहीं होने देंगे। आरोपियों ने गोशाला पहुंचकर कलाकार को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद रामलीला कमेटी के कहने पर पुलिस ने सुरक्षा के बीच काल से पूजन कराया और मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

कैराना में कोतवाल को तहरीर देते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI

कैराना में गोशाला में पुलिस से उलझते युवक।- फोटो : SHAMLI

कैराना में काल का अभिनय करने वाले निन्ना वाल्मीकि को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस।- फोटो : SHAMLI

कैराना में पुलिस के सामने काल का अभिनय करने वाले निन्ना वाल्मीकि को धमकी देता युवक।- फोटो : SHAMLI