फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar at the power house by keeping the body of the lineman

लाईमैन के शव को बिजली घर रखाए हंगामा प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the power house by keeping the body of the lineman
कांधला मलकपुर मार्ग पर बिजली घर में मृतक के परिजनो को चैक देते एमएलसी विरेन्द्र सिंह - फोटो : SHAMLI
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लाइनमैन की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर शव को रखकर हंगामा किया। एमएलसी विरेंद्र सिंह और विद्युत निगम के एक्सईएन द्वारा पांच लाख की आर्थिक मदद और कार्रवाई का आश्वासन देने पर हंगामा समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रविवार को बिजलीघर पर तैनात गढ़ी दौलत निवासी अहसान शट डाउन लेकर बिजली ठीक करने के लिए गढ़ी श्याम गया था। जैसे ही लाइनमैन लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा तो अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। जिससे लाईनमैन झुलस गया था। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक के परिजनों के साथ लोग नई बस्ती स्थित बिजलीघर पहुंचे और शव को बिजलीघर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक को आर्थिक मदद और दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस और एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह भी मौके पर पंहुचे। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से मामले में वार्ता कर मृतक को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का चैक दिया और मामले में लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed