{"_id":"67992874b5283a90a9052db9","slug":"uproar-among-students-in-collectorate-over-making-fake-certificate-shamli-news-c-26-1-sal1002-135977-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने पर छात्रों का कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने पर छात्रों का कलक्ट्रेट में हंगामा
Wed, 29 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र । स्व
शामली। रंगाना क्षेत्र के जनसेवा केंद्र संचालकों पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आरोप कक्षा दस और 12वीं के छात्रों ने लगाया है। छात्रों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर हंगामा किया। जिलाधिकारी के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रंगाना, टपराना और आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में स्थित जन सेवा केंद्र पर विद्यालय में जमा करने हेतु अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे, लेकिन जब छात्रों द्वारा उक्त जन्म प्रमाण पत्रों को विद्यालय में जमा कराया गया तो विद्यालय के स्टाफ ने उक्त जन्म प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया।
जिसके बाद छात्रों को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने उक्त मामले को लेकर जन्म प्रमाण पत्रों को बनवाने वाले जन सेवा केंद्र संचालक से बातचीत की तो उसने जन्म प्रमाण पत्र को दो-तीन दिन में सही कराकर दोबारा बनवाकर देने की बात कहीं, लेकिन इसके बाद भी जन्म प्रमाण पत्र को सही कर कर छात्रों को नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अब छात्रों को विद्यालय से एडमिट कार्ड भी नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि 20 जनवरी को ऊन तहसील में भी मामले की शिकायत की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ छात्रों ने कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में दीपक कुमार , मनीष कालखंडै, प्रिसं, सुनील कुमारवासू आदि शामिल रहे।