{"_id":"6574b53857fbbefad20dec74","slug":"uproar-among-students-by-locking-rk-pg-gate-shamli-news-c-26-1-smrt1056-13146-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरके पीजी गेट पर तालाबंदी कर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरके पीजी गेट पर तालाबंदी कर छात्रों का हंगामा
Sun, 10 Dec 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके पीजी काॅलेज के दर्जनों छात्रों ने मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज गेट पर तालाबंदी करते हुए बढ़ाई गई फीस वापस न लिए जाने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
शनिवार को शहर के आरके पीजी कालेज में दर्जनों छात्रों ने काॅलेज गेट पर एकत्रित होकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी द्वारा समस्त सेमेस्टरों का परीक्षा शुल्क बढा दिया गया है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के कालेज कोड 405 के परीक्षा फल घोषित न होने की वजह से छात्रों को समस्या हो रही है। फीस बढाने के कारण छात्र-छात्राऐं परीक्षा देने में असमर्थ है। रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित करने व बढाई गई फीस को वापस लेने की मांग की है। उन्होने चेतावनी दी कि यदि बढाई गई फीस को जल्द वापस नहीं लिया गया तो वह सड़क को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर मनीष चौधरी, मुस्तकीम, रूकसाना, विनीत, आदित्य, नितिन, अक्षय, शिवांक, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।